कटोरिया: सूईया पुलिस ने एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर बांका जेल भेजा
Katoria, Banka | Nov 2, 2026 सूईया पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर धबोना गांव से एक अभियुक्त एवं पैसराहा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों का सोमवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।