पोहरी: जैन दिव्य घोष के साथ निकली भगवान जिनेंद्र देव की भव्य शोभायात्रा, महिला श्रद्धालु डांडिया के साथ भजनों पर झूमीं
Pohri, Shivpuri | Sep 26, 2026 दसलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर शनिवार दोपहर 2 बजे पोहरी नगर में भगवान जिनेंद्र देव की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर (किले के अंदर) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—मुख्य बाजार, कृष्णगंज होते हुए जय स्तंभ चौराहा पहुंची और यहां से वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।