बक्सर: वार्ड 34 में ₹2.02 करोड़ की लागत से बन रहा नाला व सड़क अधूरा, एसडीएम ने भेजा नोटिस
Buxar, Buxar | May 2, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में बुडको द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बाधित हो गया है और नाले का पानी सड़क पर ओवरफ्लो कर रहा है। एसडीएम कार्यालय से संवेदक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।