सिमडेगा: सिमडेगा ज़िले में झामुमो की सदस्यता अभियान जारी
सिमडेगा जिला में बुधवार को 4 बजे झामुमो की सदस्यता अभियान में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख अनिल कंडुलना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अनिल कंडुलना ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता जिले के सभी गांवों में जाकर झारखंड सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताएं और सदस्यता अभियान को तेज करें।"