हज़ारीबाग: हवलदार की हत्या कर फरार अपराधी को पुलिस ने रिमांड पर लिया
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या मामले में जेल में बंद सजायफ्ता कैदी साहिद अंसारी को सदर पुलिस ने दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। सदर पुलिस सजायफ्ता कैदी से दो दिनों तक हवलदार चौहान हेमरोम की हत्या से संबंधित पूछताछ करेगी। सुरक्षा में तैनात हवलदार की हत्या कर सजायफ्ता कैदी धनबाद कैसे पहुंचा।