हज़ारीबाग: स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर हज़ारीबाग़ झील परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निदेशानुसार हजारीबाग झील परिसर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर आयुक्त द्वारा किया गया।