हज़ारीबाग: JSCC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित हो रही जेएसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के सफ़ल व पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हर बिंदुओं पर कार्य कर रहा है। कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने आज 21 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।