हज़ारीबाग: इंटरनेट ठप रहने के कारण हज़ारीबाग़ के दुकानदारों को हुई खूब परेशानी
कदाचार मुक्त और पेपर लीक जैसे मामलों से बचने के लिए झारखण्ड सरकार ने राज्य भर में इंटरनेट बंद कर दिया है. इंटरनेट बंद होने के कारण ऑनलाइन सेवाएं लगभग ठप हुई. इसका सबसे अधिक प्रभाव डिजिटल पेमेंट पर पड़ा है. हज़ारीबाग़ के दुकानों के बाहर क्यूआर कोड पड़े हुए है लेकिन ग्राहक पेमेंट नही कर पाये ।