तमकुही राज: सेवरही पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, दो बाइक भी की बरामद
सेवरही थाने के एसओ धीरेन्द्र राय ने पुलिस टीम के साथ जांच के दौरान 45 पैक 8 पीएम, 07 बोतल रॉयल स्टेज, दो बाइक के साथ तीन शराब तस्करों राजकुमार पुत्र नन्दलाल निवासी भगवानपुर थाना नदी, गुड्डू कुमार पुत्र अभिमन्यु निवासी बैरिया चूडीहरवा थाना बैरिया मु. सैफ अली पुत्र नासिर हुसैन निवासी पुजहा पटजिरवा थाना श्रीनगर जनपद पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया है।