तमकुही राज: धुरिया कोट में चकरोड को लेकर मारपीट में एक महिला सहित 2 लोग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव धुरिया कोट में खेत के रास्ते चकरोड निकालने का विरोध करने पर मारपीट हो गयी। जिसमें एक महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायल सरली देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी हरूनी प्रसाद व रमेश प्रसाद उम्र 25 वर्ष पुत्र हरूनी प्रसाद को सीएचसी तमकुहीराज लाये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।