तमकुही राज: तमकुहीराज में फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, अनियंत्रित बाइक बस से भिड़ी, बाइक सवार गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
तमकुहीराज में फोरलेन पर झारही पुल के पास पीछे से ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित हो बाइक सवार पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा प्रसाद गिरी निवासी राजन कुमार पुत्र बनवारी प्रसाद (19 वर्ष) आगे चल रहे बस से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।