तमकुही राज: तमकुहीराज पुलिस ने पिकअप से 3 गोवंश बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज थाने के एसएचओ अमित शर्मा ने बताया मंगलवार को सूचना मिली कि तस्कर पिकअप से गोवंशो को लाद कर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और संदेह के आधार पर एक पिकअप को रोक कर जांच की तो क्रूरतापूर्वक लदे तीन गोवंश मिलेगा।पिकअप में सवार मुजफ्फरपुर जिले के जौली निवासी दो पशु तस्करो नईम अहमद व वसीम को हिरासत में लिया है।