तमकुही राज: माधोपुर मंझरिया में फोरलेन पर ट्रक से भिड़ी कार, एक की मौत और चार लोग गंभीर घायल
तमकुहीराज के माधोपुर मंझरिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गयी। जिसमें कार सवार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बलथी रईसी निवासी गुड्डू सिंह 34 वर्ष की मौत हो गयी। जबकि मोहदीपुर निवासी जसवंत सिंह, इनकी पत्नी रेनू देवी, मोतिहारी निवासी राजीव रंजन सिंह व इनकी पत्नी सीमा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।