जिला पदाधिकारी ने कोईलवर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी
आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा कोईलवर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ओपीडी (OPD), आपातकालीन सेवा (Emergency), सीटी स्कैन एवं ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में संचालित चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति एवं स्टॉक पंजी का गहन निरीक्षण किया तथा दवाओं की उपलब्धता का पंजी से मिलान किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने इलाज कराने आए मरीजों एवं आमजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को आवश्यक दवाओं की निःशुल्क उपलब्धता तथा उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोईलवर, अंचलाधिकारी कोईलवर, थाना प्रभारी, कोईलवर सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
@iprdbihar
158 views | Bhojpur, Bihar | Nov 19, 2026