पीडीएस विक्रेताओं की बहाली के लिए 1 से 7 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
10 दिसंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण, 11 दिसंबर को जारी होगी औपबंधिक मेधा सूची
लखीसराय। जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की बहाली प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में बहाली के साथ जिला अनुकंपा समिति और जिला स्थापना समिति के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
डीएम ने निर्देश दिया कि पीडीएस विक्रेताओं की बहाली के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 1 से 7 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित स्थलों का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जाएगी और एसडीओ के नेतृत्व में स्थलीय जांच होगी। जांच की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है।