अमरिया: न्यूरिया में वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरे दो गोदामों पर किया बड़ा छापा
न्यूरिया कस्बे में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को दो गोदामों पर छापा मारकर सागौन, साल और यूकेलिप्टस की भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की। कार्रवाई के दौरान लकड़ी ढोने में इस्तेमाल होने वाला ट्रैक्टर और चिरान की आरी भी जब्त की गई।