लालगंज: पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई कला में रोजगार मेले का आयोजन, 450 से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण, 14 कंपनियों ने लगाए स्टाल
हलिया विकासखंड मवंई कलां स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छानवे विधायक ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया। रोजगार मेले में 14 कंपनियों ने स्टाल लगाकर विभिन्न पदों के लिए युवाओं का पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया पूरी की।