बेंगाबाद: गिरिडीह सनशाइन के इनर व्हील क्लब द्वारा बेंगाबाद मिडिल स्कूल में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का समापन
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा टाइगर्स कराटे क्लब के सहयोग से बेंगाबाद मिडिल स्कूल में आयोजित एक माह का मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का समापन सोमवार को 12 बजे समारोह पूर्वक हुआ। इस प्रशिक्षण में सेंसई करन कुमार ने लगभग 175 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।बताया गया कि आज के समय में आत्मरक्षा विशेष रूप से बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।