बेंगाबाद: कारीचट्टान में जमीन विवाद को सुलझाने को लेकर बैठक की गई
बेंगाबाद के कारीचट्टान में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए हुई बैठक में रविवार को 3 बजे विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई।इस बाबत एक पक्ष के बिनोद हांसदा ने आरोप लगाया कि नुनुराम हेम्ब्रम और उनके परिवार के लोग फर्जी कागजात बनाकर जमीन घेरने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।