बेंगाबाद: सिरसिया सदर प्रखंड कार्यालय से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
सदर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में स्थित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई।इसके साथ ही मां पार्वती,भगवान गणेश,भगवान कार्तिक और नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव शुरु हो गया।मंदिर परिसर से 101 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ सिरसिया में स्थित उसरी नदी तट से कलश में जल भरा।