बेंगाबाद: कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, 86 मामलों का निष्पादन किया गया
झालसा, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को 11 बजे से कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके परिवारिक वाद एवं चेक बाउंस संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। डालसा की प्रभारी सचिव सीमा मिंज के नेतृत्व में यहां कुल 5 पीठों का गठन किया गया था। इस दौरान कुल 86 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 28 लाख 31 हज़ार 650 रूपये की राजस्व वसूली की गई।