बेंगाबाद: बेंगाबाद ब्लॉक के पास सड़क हादसा, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बेंगाबाद ब्लॉक के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। रविवार रात 8 बजे तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दो लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पथरोडीह निवासी घनश्याम दास का पुत्र विजय दास पिता और भूखल दाश का पुत्र विजय दास छोटकी खरगडीहा से टेंट लगाने का काम करके बाईक से घर वापस आ रहा था।