कैराना: मोहम्मदपुर राई में रेत स्टॉक के इंचार्ज को मिली जान से मारने की धमकी, कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनैना निवासी संदीप रुहेला ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मोहम्मदपुर राई में वह रेत के स्टॉक के इंचार्ज है। आरोप है कि हरियाणा के सोनीपत जिले के थरिया निवासी फरमान ने फोन पर रेत स्टॉक से भाग जाने व जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। आरोपी ने अपने साथियों संग स्टॉक भी बंद करा दिया।