प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए तैयार युवा कांग्रेस
कुल्लू में युवा कांग्रेस की बैठक में पहुंचे अखिल अग्निहोत्री
कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार होगा कार्य
Kullu Times
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस भी अब सक्रिय हो गया है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चौधरी और अन्य युवाओं ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिए। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस सरकार के मिशन रिपीट को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।
Kullu, Kullu | Nov 18, 2026