लेह लद्दाख के गांवों में कामयाबी के बाद अब तीर्थन घाटी में मशरूम उत्पादन की नई पहल।
एचवीटी फाउंडेशन
बठाहड़ में 26 से 28 नवंबर तक करवाएगा तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण।
लखनऊ से पहुंचेंगे विशेषज्ञ प्रशिक्षक, प्रतिभागी को
प्रशिक्षण पूरा करने पर दिया जाएगा ऑनलाइन डिप्लोमा।
मिशन
तीर्थन घाटी में मशरूम की खेती को मिलेगा बढ़ावा,
महिलाओं और युवाओं को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान
थन घाटी गुशैनी (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म फाउंडेशन ने एक नई पहल शुरू की है। फाउंडेशन की ओर से ऑयस्टर मशरूम (ढींगरी मशरूम) की खेती को लेकर तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला 26 से 28 नवंबर, 2026 तक बठाहड़ स्थित 'अपना घर होमस्टे' में होगी।
एचवीटी फाउंडेशन के संयोजक पंकी सूद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं, युवाओं और अन्य ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाना तथा उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में अपने घरों में छोटे स्तर पर मशरूम उत्पादन शुरू कर सकें और अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को मशरूम की खेती की तकनीक, बीज (स्पॉन) का उपयोग, उत्पादन की प्रक्रिया, उचित देखभाल, तापमान और नमी का प्रबंधन तथा मशरूम की कटाई और विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से लखनऊ के विशेषज्ञ प्रशिक्षक विजय पहुंच रहे हैं, जो प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देंगे। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। कार्यशाला सफलतापूर्वक पूरी करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा।
पंकी सूद ने बताया कि इस पहल में ट्राइडेंट ऑटोमोबाइल्स मुंबई इनके साथ सहयोगी भागीदार के रूप में जुड़ा है, जबकि सनशाइन हिमालयन कॉटेज इस कार्यक्रम में आतिथ्य सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि सनशाइन हिमालयन कॉटेज वही स्थान है, जहां से वर्ष 2019 में एचवीटी फाउंडेशन की नींव रखी गई थी।
हिमालयन वालंटियर टूरिज्म फाउंडेशन इससे पहले भी कई दुर्गम क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं पर
Kullu, Kullu | Nov 24, 2026