Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image
image
image
image

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पूर्व सांसद ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का किया अनावरण, वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन हरदोई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित कार्यक्रम में जननायक समाज के मार्गदर्शक एवं पूर्व सांसद-विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने "अपना घर" वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम का आयोजन देशराज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। मंत्री जयवीर सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा अनावरण और वृद्धाश्रम के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह का संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा और वृद्धाश्रम जैसे सेवा कार्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी का राजनीतिक जीवन जनसेवा की मिसाल था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा शिक्षा, जनकल्याण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम को सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और विधायक श्याम प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक बाजपेई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 7, 2026

MORE NEWS

167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, हरदोई पुलिस ने स्वामियों को किए सुपुर्द

हरदोई। हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले पांच माह में 167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन बुधवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए पिछले पांच माह के दौरान 167 मोबाइल फोन बरामद किए।

बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और हरदोई पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, मुख्य आरक्षी आकाश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, नितिन कुमार गुप्ता तथा यादवेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, हरदोई पुलिस ने स्वामियों को किए सुपुर्द हरदोई। हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले पांच माह में 167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन बुधवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए पिछले पांच माह के दौरान 167 मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और हरदोई पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, मुख्य आरक्षी आकाश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, नितिन कुमार गुप्ता तथा यादवेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 8, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, हरदोई में शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। इस दौरान प्रदेश के लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

शासन के निर्देश पर हरदोई में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जे.के. ग्रांड रिसॉर्ट, पिहानी रोड पर किया गया, जहां वाराणसी से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय अग्रहरि सहित शिक्षा विभाग, प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये तथा उनके पात्र आश्रित सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षकों के हित में शुरू की गई यह योजना ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है। इससे शिक्षकों एवं उनके परिवारों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है।

योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण, आधार आधारित ई-केवाईसी तथा डिजिटल कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय स्टेट बैंक और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। अंत में सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों से निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, हरदोई में शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। इस दौरान प्रदेश के लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। शासन के निर्देश पर हरदोई में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जे.के. ग्रांड रिसॉर्ट, पिहानी रोड पर किया गया, जहां वाराणसी से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय अग्रहरि सहित शिक्षा विभाग, प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये तथा उनके पात्र आश्रित सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षकों के हित में शुरू की गई यह योजना ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है। इससे शिक्षकों एवं उनके परिवारों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण, आधार आधारित ई-केवाईसी तथा डिजिटल कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय स्टेट बैंक और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। अंत में सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों से निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।

Bilgram, Hardoi | Jul 8, 2026

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 7, 2026

जिला कारागार में बंदियों को बताए गए अधिकार, प्ली बारगेनिंग पर किया गया जागरूक

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक के संरक्षण में मंगलवार को जिला कारागार हरदोई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं प्ली बारगेनिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

स्मिता गोस्वामी ने बंदियों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे बंदी, जो निजी अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण उनके मुकदमों की नि:शुल्क पैरवी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और जेल प्रशासन को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी बैरकों में पर्याप्त मात्रा में घड़ों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त संख्या में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह, अलका, अनीश यादव, नरेश चन्द्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

जिला कारागार में बंदियों को बताए गए अधिकार, प्ली बारगेनिंग पर किया गया जागरूक हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक के संरक्षण में मंगलवार को जिला कारागार हरदोई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं प्ली बारगेनिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। स्मिता गोस्वामी ने बंदियों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे बंदी, जो निजी अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण उनके मुकदमों की नि:शुल्क पैरवी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और जेल प्रशासन को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी बैरकों में पर्याप्त मात्रा में घड़ों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त संख्या में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह, अलका, अनीश यादव, नरेश चन्द्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 7, 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पूर्व सांसद ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का किया अनावरण, वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन हरदोई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित कार्यक्रम में जननायक समाज के मार्गदर्शक एवं पूर्व सांसद-विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने "अपना घर" वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम का आयोजन देशराज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। मंत्री जयवीर सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा अनावरण और वृद्धाश्रम के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह का संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा और वृद्धाश्रम जैसे सेवा कार्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी का राजनीतिक जीवन जनसेवा की मिसाल था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा शिक्षा, जनकल्याण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम को सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और विधायक श्याम प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक बाजपेई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। - Bilgram News