बड़गांव: उदयपुर में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया एमबी अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां
उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता शनिवार सुबह अचानक महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी और ओपीडी क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं।