बड़गांव: पूर्व केंद्रीय मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, दैत्यमगरी स्थित आवास पर पूर्व CM सहित लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 31 मार्च को गणगौर पूजा में झुलस गई थीं। शुक्रवार को दैत्य मगरी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।