बड़गांव: उदयपुर: चित्रकूट नगर की पहाड़ियों में भीषण आग, वन विभाग बेबस नजर आया
उदयपुर के चित्रकूट नगर क्षेत्र की पहाड़ियों में गुरुवार देर रात आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा पहाड़ी क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुंआ दूर-दूर से देखा गया, लेकिन न तो दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और न ही जिला प्रशासन की कोई सक्रियता देखने को मिली।स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग देर रात शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैलती चली.