बड़गांव: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे उदयपुर, सर्किट हाउस में हुआ स्वागत
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े उदयपुर पहुंचे, हुआ स्वागत दरअसल राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शुक्रवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। फतहसागर सर्किट हाउस में कलेक्टर नमित मेहता व एसपी योगेश गोयल ने स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल डबोक एयरपोर्ट होकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।