जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 2,000-क्षमतायुक्त प्रेक्षागृह का किया निरीक्षण, भवन कार्यपालक अभियंता को 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कराने का दिया निदेश
====================
3.12 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह एक अत्याधुनिक आडिटोरियम; जिलेवासियों को उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त होगी: जिलाधिकारी
====================
मुजफ्फरपुर, बुधवार, दिनांक 18.11.2026ः जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव द्वारा आज एमआईटी के पास 2,000-क्षमतायुक्त निर्माणाधीन प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया तथा कार्यों में प्रगति की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुजफ्फरपुर को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढ़ंग से कार्य करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित यह एक उत्कृष्ट प्रेक्षागृह होगा। जिला मुख्यालय में 3.12 एकड़ में इसका निर्माण किया जा रहा है। इस प्रेक्षागृह में 2,000 लोग एक साथ बैठ सकते हंैं। यह पूर्णतः वातानुकूलित होगा। दो प्रवेश द्वार तथा दो अलग-अलग निकास द्वार होगा। दो वेटिंग हाॅल का भी प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के निरीक्षण में कार्यों में प्रगति का जायजा लिया गया। दिनांक 31 मार्च, 2027 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन कार्यपालक अभियंता को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार तेजी से कार्य कराने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ऑडिटोरियम का प्रशासी विभाग कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार है तथा भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार कार्यकारी विभाग है। 02 मई, 2025 को इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इस प्रेक्षागृह के निर्माण से जिला में कला के समग्र विकास के साथ-साथ विविध सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुजफ्फरपुर ई. विनोद कुमार द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में प्रेक्षागृह के निर्माण के बारे में विभिन्न तथ्यों को लाया गया। उन्होंने कहा कि इस भवन का डिजाईन स्थानीय वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रेक्षागृह की आकृति दीर्घ वृत्ताकार है। इसकी कुल उंचाई 19.6 मीटर है। इसमें कुल 9 सीढ़ियों का प्रावधान है। इसका छत एमएस स्टील ट्रस्ड बेस धातु से निर्मित है। यह भवन दो मंजिला है। इसमें सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं यथा वीडियो स्क्रिन, स्टेज लाईटिंग, साउन्ड सिस्टम, प्रोजेक्टर स्क्रिन इत्यादि की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। इस भवन में मेन आॅडिटोरियम के अलावा भू-तल पर प्रदर्शनी क्षेत्र, रिसेप्सन, सुरक्षा पोस्ट, कन्ट्रोल रूम इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। भवन उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा जिससे सम्पूर्ण गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। मुख्य आॅडिटोरियम के फर्श में बैंबू-वुड फ्लोरिंग का प्रावधान है। आॅडिटोरियम हाॅल का इन्टिरियर दीवाल एकॉस्टिक पैनल से आच्छादित रहेगा। भवन के पीछे में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था रहेगी। भवन के सामने में लैण्डस्केपिंग रहेगा। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्यकारी विभाग द्वारा समर्पित पुनरीक्षित तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन पर प्रशासी विभाग के स्तर से पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसे समन्वय कर जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस आॅडिटोरियम से सांस्कृतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिलावासियों को एक उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त होगी। आज के निरीक्षण में कार्यों में भौतिक प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण में देखा गया कि मेन ब्लॉक स्टेप्स का संरचना कार्य प्रगति पर है। मेन ब्लाॅक ट्रस की संरचना, बाउन्ड्री वाल, यूजी-टैन्क, सेप्टिक टैंक, ड्रेन इत्यादि का कार्य भी प्रगति पर है। ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों में भौतिक प्रगति लगभग 70 प्रतिशत है। भवन कार्यपालक अभियंता को कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाकर समय-सीमा के अंदर निर्माण पूरा करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के सतत प्रयासों से मुजफ्फरपुर जिला के हर क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है। सरकार के आदेशों तथा उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा सभी योजनाओं को विशेष अभिरूचि लेकर समयबद्ध ढ़ंग से गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूरा करें।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
CMO Bihar