जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा 2,000 की क्षमता वाले निर्माणाधीन प्रेक्षा गृह (ऑडिटोरियम) का निरीक्षण किया गया तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। जिला मुख्यालय में एमआईटी के नजदीक 3.12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ऑडिटोरियम के निर्माण से जिलावासियों को सांस्कृतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त होगी। कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुजफ्फरपुर को 31 मार्च, 2027 के लक्ष्य के अनुरूप तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने का निदेश दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar