भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार शाम करीब 04 बजे दतिया पहुंचे। दतिया एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।प्रदेश अध्यक्ष के साथ मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला तथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दतिया पहुंचे