*भागलपुर जिले में 24 हजार नए राशन कार्ड निर्गत, चिह्नित लाभुकों के बीच किया गया नवनिर्मित राशन कार्ड का वितरण*
*दिनांक 12 नवम्बर 2026:-* बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा भागलपुर जिले में कुल 23856 राशन कार्ड के माध्यम से लगभग 101386 लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिला अंतर्गत 24000 से ज्यादा नए राशन कार्ड निर्गत किये जा चुके हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 12/11/26 को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा चिन्हित लाभुकों के बीच नवनिर्मित राशन कार्ड एवं नवचयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति पत्र ( PDS licence) का वितरण किया गया। जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बिहार के सभी 38 जिलों में किया गया।
इस अवसर पर भागलपुर जिले के चिह्नित लाभुकों को भी जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के कर कमलों द्वारा नवनिर्मित राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जन वितरण प्रणाली से जोड़कर खाद्यान्न का लाभ उपलब्ध कराना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत भागलपुर जिले में कुल 336 रिक्तियों के विरुद्ध 258 योग्य आवेदकों का चयन किया गया है ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, श्री किसलय कुशवाहा, नगर आयुक्त, श्री राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, श्री सुधीर कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं श्री विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर उपस्थित थे।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar