केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का करनाल आगमन पर महापौर ने किया आत्मीय स्वागत
एनडीआरआई रेस्ट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, करनाल आगमन को बताया गौरव का विषय
विधायक जगमोहन आनंद और एनडीआरआई निदेशक डॉ. धीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
करनाल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर के शुक्रवार को करनाल आगमन पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने एनडीआरआई रेस्ट हाउस में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि उनका करनाल आगमन शहरवासियों के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का करनाल आगमन जिले के लिए प्रसन्नता का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेतृत्व के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय से क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। करनाल की ओर से केंद्रीय मंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्होंने उनके सुखद प्रवास की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने स्वागत एवं सम्मान के लिए महापौर रेणु बाला गुप्ता तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करनाल आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और आपसी सहयोग सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विधायक जगमोहन आनंद ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि करनाल की धरती पर उनका आगमन प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन और सहयोग क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रयासों को नई दिशा देने में सहायक होता है। उन्होंने महापौर रेणु बाला गुप्ता की ओर से किए गए स्वागत एवं अभिनंदन की सराहना की।
ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह, पूर्व चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी सहित जिले के अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।