फर्रुखाबाद: करीब 28 लाख रुपए कीमत के 125 एंड्राइड फोन बरामद होने की जानकारी एसपी आरती सिंह ने मीडिया को दी
फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार दोपहर को बताया कि फतेहगढ़ पुलिस द्वारा लगभग 125 मोबाइल फोन जो लोगों के खो गए थे। इन लोगों के द्वारा CIRR पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया गया था। आज सभ को मोबाइल लौटाए जा रहे हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए है। मोबाइल फोन वापस पाकर सभी लोग बहुत खुश हैं