हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध पटाखा निर्माण करते हुए 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा आगामी त्योहारों में अवैध विस्फोटक/आतिशबाजी पदार्थों के निर्माण तथा भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध विस्फोटक/आतिशबाजी के समान बनाने वाले 1 अभियुक्त को रेलवे स्टेशन मेंडू के पास खेत में बने कमरे के पास से मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है।