हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने चेकिंग के दौरान राया बॉर्डर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने चेकिंग के दौरान राया बॉर्डर से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक R15 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली मुरसान पुलिस ने मंगलवार शाम को घटना का खुलासा किया है।