शेरघाटी पुलिस का कड़ा एक्शन, फरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तहार
शेरघाटी, गयाजी: शेरघाटी पुलिस ने गोलीकांड के फरार अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नीरज कुमार, पिता शिवध्यान प्रसाद के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचकर इश्तहार चिपकाया।
इस दौरान पुलिस ने माइक के माध्यम से गांव में मौजूद ग्रामीणों और लोगों के सामने ऐलान किया कि यदि अभियुक्त एक माह के अंदर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।