गांगड़तलाई: बरजड़िया नदी में तीन दिन बाद मिला युवक का शव, नहाते समय डूबने से हुई थी मौत
बरजड़िया नदी में डूबे युवक का शव सोमवार सुबह पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर बांसवाड़ा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।