सहरसा, 23 जून। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत सहरसा जिला के प्रेक्षा गृह स्थित आम्रपाली केंद्र में आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। अब तक 140 बच्चों की काउंसलिंग तथा 80 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। शेष बच्चों का भी नामांकन शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत संगीत, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में वीरभद्र झा, रोहित कुमार एवं प्रमोद कुमार भी प्रशिक्षक के रूप में जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है तथा अधिकतम आयु सीमा नहीं है। सभी प्रतिभागियों से नियमित एवं अनुशासित रूप से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया गया।