आज दिनांक 23.06.2026 को श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.), प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने हेतु प्रमंडल अंतर्गत समाहित जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान, जुलूस मार्गों का सत्यापन, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था, अफवाहों पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती उपाय समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया। साथ ही आमजन से सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखते हुए पर्व मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक,कोशी प्रमंडल, डॉ०कुमार आशीष,जिलाधिकारी सहरसा/जिलाधिकारी मधेपुरा,जिलाधिकारी सुपौल/पुलिस अधीक्षक सहरसा, मधेपुरा,सुपौल/संबंधित जिलों के उप विकास आयुक्त सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
9 views | Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026