प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।ऑनलाइन सेवाओं के गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन एवं लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल
-----------------------------------------
आज दिनांक 23.06.2026 को श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.), प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन में प्रमंडल अंतर्गत जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल में क्रियान्वित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी, परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी), अभियान बसेरा-2, भू-लगान संग्रहण तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ई-मापी से संबंधित लंबित मामलों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा गया। बैठक में सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। समाहर्ता, अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया गया। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भू-लगान संग्रहण में अपेक्षित उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार, जिलाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार,उप विकास आयुक्त मधेपुरा श्री अनिल बसाक,उप विकास आयुक्त सुपौल सुश्री सारा अशरफ,आयुक्त के सचिव श्री अमित कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क,उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री दिनेश लाल दास तथा संबंधित जिलों के अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
5 views | Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026