प्रोबेशनरी आईएएस केतन शुक्ला ने किया जीविका सिलाई सह-उत्पादन केंद्र का भ्रमण, महिलाओं के कौशल एवं उद्यमिता की सराहना
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी आईएएस श्री केतन शुक्ला ने आज जीविका द्वारा संचालित सिलाई सह-उत्पादन केंद्र, शाहपुर का भ्रमण कर केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया । उनके आगमन पर सद्भावना जीविका संकुल स्तरीय संघ (CLF) की अध्यक्ष श्रीमती पुनीता देवी ने पारंपरिक पाग एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया । भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री श्लोक कुमार, लाइवलीहुड मैनेजर श्री आशीष कुमार एवं बीपीएम श्रीमति श्वेता ने केंद्र में संचालित सिलाई प्रशिक्षण, उत्पादन कार्य, रोजगार सृजन तथा महिला उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रहा है । श्री केतन शुक्ला ने केंद्र में स्थापित आधुनिक सिलाई मशीनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनके अनुभवों को जाना । इस दौरान उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं आत्मनिर्भर बनने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की । उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । कौशल आधारित प्रशिक्षण और उत्पादन गतिविधियां महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं । भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि जीविका का यह केंद्र केवल प्रशिक्षण प्रदान करने का स्थान नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन चुका है ।
8 views | Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026