कांके: बैंगलोर से दुर्गा पूजा मनाने चतरा लौट रही गर्भवती महिला की ट्रेन में मौत, हटिया स्टेशन पर कोहराम
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2025 दुर्गा पूजा पर बैंगलोर से अपने घर चतरा लौट रही एक महिला की ट्रेन में मौत हो गई.महिला गर्भवती है. अपने पति के साथ हटिया बैंगलोर साप्ताहिक ट्रेन से हटिया स्टेशन तक आरही थी. इसी बीच सुबह 6 बजे राऊरकेला स्टेशन के पास उसे पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद वह सो गई. लेकिन जब हटिया पहुंची और उसके पति ने उसे उठाना चाहा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी.