कांके: एसएसपी ने रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2025 रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पैदल चलकर एसएसपी राकेश रंजन ने।निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने पंडालों के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, और यातायात नियंत्रण के उपायों की बारीकी से जांच की