कांके: गुरु नानक स्कूल में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत शताब्दी पर आयोजित जागृति यात्रा कार्यक्रम में राज्यपाल हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2025 गुरु नानक स्कूल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत शताब्दी पर आयोजित जागृति यात्रा कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कीर्तन श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि यह जागृति यात्रा गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष को समर्पित है।