सिमडेगा: बड़ाबरपानी गांव में तेज बज्रपात से किसान की दो मवेशियों की मौत
सिमडेगा सदर प्रखंड के बड़ाबरपानी गांव में अचानक रविवार को आए थे आंधी तूफान बारिश की बीच दोपहर 2:00 बजे दो मवेशी भैंस की मौत हो गई।किसान ने बताया खेती बारी के मौसम में हल चलाने के लिए एकमात्र उनका वह साधन था ,जो वज्रपात की चपेट में मौत हो गई ।जिससे उसके सामने आर्थिक संकट आपदा है उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।