पोड़ैयाहाट: उपायुक्त गोड्डा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 133 पर स्थित जाहर थान का निरीक्षण किया
नेशनल हाईवे 133 पर हरियारी में स्थित जाहर थान का निरीक्षण करने बुधवार को गोड्डा डीसी लोकेश मिश्रा पहुंचे। उपायुक्त के आने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण वहां जमा हो गए। झामुमो युवा मोर्चा के गोड्डा जिला अध्यक्ष राजेश हांसदा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की बलपूर्वक जाहर थान को अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है ।हालांकि जब वहां पहुंचे तब डीसी वहां से जा चुके थे।