कोंडागांव: कोंडागांव में जिला स्तरीय समय सीमा की बैठक अब प्रति सोमवार को
होगी आयोजित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय समय सीमा की बैठक अब प्रति सोमवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा सभी जिला, अनुभाग, तहसील स्तरीय अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर प्रति सप्ताह सोमवार सुबह 10:30 बजे बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।